नगर निगम लखनऊलखनऊ

नगर आयुक्त की तत्परता से राहत: गोमती नगर मुख्य नाले का बहाव हुआ सुचारू, जलभराव की समस्या हुई दूर 

तत्काल सफाई से बहाल हुआ बहाव

नगर निगम की तत्परता से राहत: गोमती नगर मुख्य नाले का बहाव सुचारू, जलभराव की समस्या हुई दूर 

लखनऊ।
गोमती नगर में जलभराव से परेशान नागरिकों को नगर निगम की तत्पर कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए गोमती नदी में मिलने वाले मुख्य नाले में जल प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। लकड़ियों और कचरे के फंसने से यह समस्या उत्पन्न हुई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त महोदय ने तुरंत संज्ञान लिया और मुख्य अभियंता (सिविल) एवं मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिक) को मौके पर भेजा। फासिंग मशीन मंगवाकर तत्काल सफाई कार्य शुरू कराया गया।

तत्काल सफाई से बहाल हुआ बहाव
नगर निगम की इस तेज़ कार्रवाई के परिणामस्वरूप नाले का बहाव फिर से सुचारू हो गया है और क्षेत्रीय जल निकासी सामान्य हो गई है। जलभराव की स्थिति में सुधार होते ही नागरिकों ने राहत की सांस ली।

अधिकारियों की प्रशंसा
नगर आयुक्त महोदय ने मौके पर पहुंचकर कार्य की समीक्षा की और समय पर कार्रवाई करने वाले अभियंताओं की तत्परता एवं दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में विभागीय सक्रियता ही जनता को राहत पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समय पर समस्याओं का समाधान होता रहेगा।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button