उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

नगर निगम लखनऊ का सदन अब 4 जुलाई को-कार्यकारिणी के 30 दावेदार तैयार

📰 नगर निगम लखनऊ का सदन अब 4 जुलाई को
🗓️ बैठक की तिथि में हुआ बदलाव, वजह अपरिहार्य… लेकिन असल वजह कुछ और!

✍️ रितेश श्रीवास्तव – ऋतुराज

लखनऊ:
नगर निगम लखनऊ का बहुप्रतीक्षित सदन अब 4 जुलाई को आयोजित होगा। प्रारंभिक तिथि में संशोधन किया गया है जिसे “अपरिहार्य कारणों” का नाम दिया गया है, लेकिन अंदरखाने की खबरें कुछ और ही इशारा कर रही हैं।

👉 असल मुद्दा है कार्यकारिणी की 6 सीटों के लिए मचे घमासान का!
बीजेपी समेत अन्य दलों के कुल 30 दावेदारों ने मोर्चा खोल रखा है। छह सीटें और तीस दावेदार—अब समझिए भीतरखाने किस कदर हलचल मची हुई है।

🗳️ अब सवाल यह है कि कौन बनेगा “अपना”, कौन होगा “पराया”
पिछले दो साल में कार्यकारिणी में मौजूद कुछ सदस्यों ने तो खुलेआम मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला था। विरोध, असहमति और असंतुलन से भरे उस कार्यकाल के बाद अब निगाहें नए चेहरों पर हैं—क्या ये भी ‘बगावत की राह’ चुनेंगे या संतुलन साधने की कला अपनाएंगे?

🤔 राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
भीतरखाने जोड़-तोड़ शुरू हो चुका है। जातीय समीकरण, राजनीतिक निष्ठा और गुटबाजी—सभी दाव चल रहे हैं। कहीं पुराने नजदीकी आज प्रतिद्वंदी बन बैठे हैं तो कहीं पुराने विरोधी, समर्थन के लिए चक्कर काट रहे हैं।

📍 फिलहाल… 6 सीटें हैं, और 30 दावेदार ठोक रहे ताल…!
अब देखना होगा कि इस ‘सत्ता की बिसात’ पर कौन ‘मात’ खाएगा और कौन ‘साथ’ निभाएगा।
‼️‼️‼️‼️‼️‼️

🔍 दरअसल, कार्यकारिणी के कुल 6 सदस्य— जिनमें 5 भाजपा के और 1 सपा के—रिटायर हो रहे हैं। अब इन सीटों के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आ गई है। भाजपा और अन्य दलों से लगभग 30 पार्षद ताल ठोक रहे हैं।

📌 इनमें से जो प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1. पृथ्वी गुप्ता – पार्षद, अलीगंज वार्ड

2. प्रदीप शुक्ला टिंकू – पार्षद, फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड

3. रीता राय – पार्षद, भवानीगंज वार्ड

4. सुशील तिवारी पम्मी – पार्षद, लालकुआं वार्ड

5. सौरभ सिंह मोनू – पार्षद, हिंद नगर वार्ड

6. राम नरेश रावत – पार्षद, सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड

7. संदीप शर्मा – पार्षद, ऐशबाग वार्ड

8. अमित चौधरी – पार्षद, महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड

9. प्रमोद सिंह राजन – पार्षद, काल्विन कॉलेज वार्ड

10. राजेश सिंह गब्बर – पार्षद, पेपर मिल कॉलोनी वार्ड

11. राजीव बाजपेई – पार्षद, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड

12. रंजीत सिंह – पार्षद, मनकामेश्वर वार्ड

 

🤔 अब सवाल यह है कि भाजपा इन 5 में से किन्हें चुनती है?
सियासी सूत्रों की मानें तो महापौर सुषमा खर्कवाल की पसंद को सबसे ज्यादा तवज्जो मिलेगी। यानी “जो मेयर के करीब है, उसी की किस्मत चमक सकती है।”

📉 पिछली कार्यकारिणी में कुछ पार्षदों ने मेयर से खुली बगावत की थी। ऐसे में इस बार पार्टी संतुलित, भरोसेमंद और ‘अनुकूल’ चेहरों को चुनना चाहती है।

💥 अब देखना दिलचस्प होगा कि 6 सीटों के लिए 30 दावेदारों की इस दौड़ में किसे “इनाम” मिलेगा और किसे “इंतजार”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button