उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ नगर निगम में बेहतरीन कार्य करने वाले AMC पंकज श्रीवास्तव का हुआ तबादला, अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

लखनऊ नगर निगम में बेहतरीन कार्य करने वाले AMC पंकज श्रीवास्तव का हुआ तबादला, अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी
‼️‼️‼️‼️‼️‼️
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव का तबादला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर किया गया है। पंकज श्रीवास्तव ने जून 2023 से लखनऊ नगर निगम में कार्यभार संभाला था और अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार किए।

उनकी कार्यशैली ने नगर निगम के हितों को न सिर्फ संरक्षित किया बल्कि विकास की नई दिशा भी दी। तत्कालीन नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के भरोसेमंद अधिकारियों में पंकज श्रीवास्तव की गिनती होती थी। नगर निगम की अवैध कब्जों वाली संपत्तियों को मुक्त कराने से लेकर बुनियादी सुविधाओं में सुधार तक—हर जिम्मेदारी को उन्होंने गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निभाया।

उनकी दूरदर्शी सोच और सशक्त निर्णय क्षमता ने लखनऊ की नगरीय व्यवस्था को नई मजबूती दी। पंकज श्रीवास्तव की कार्यशैली आज भी नगर निगम के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है। बागपत में उनके नई जिम्मेदारी की शुरुआत के साथ ही वहां के प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button