उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

टैक्स विवाद पर लखनऊ महापौर की सख्ती, जोनल अधिकारियों को लगाई फटकार | 73 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


टैक्स विवाद पर लखनऊ महापौर की सख्ती, जोनल अधिकारियों को लगाई फटकार | 73 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

लखनऊ, 11 अप्रैल 2025:
लखनऊ नगर निगम में शुक्रवार को त्रिलोकनाथ सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की। इस अवसर पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए 96 में से 73 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य रूप से हाउस टैक्स, सफाई, जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत व स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की गई।

टैक्स गड़बड़ी पर महापौर का सख्त संदेश

महापौर सुषमा खर्कवाल ने टैक्स मामलों में लापरवाही बरतने पर जोनल अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगर अगली बार किसी नागरिक ने टैक्स में अनियमितता की शिकायत की, तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा, “जिसका जितना सही टैक्स बनता है, वही लगाया जाए, कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

शिकायतों का विवरण:

अधिकारियों की उपस्थिति:

इस आयोजन में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह सहित सभी जोनल अधिकारी, ZSO, XEN एवं जलकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नागरिकों की सराहना:

नागरिकों ने समाधान दिवस की पहल की सराहना करते हुए इसे निगम प्रशासन से संवाद का सशक्त माध्यम बताया। नगर निगम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस अब हर महीने के पहले शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। नागरिक अपनी शिकायतें कार्यालय में या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं।

विशेष जानकारी:
यह समाधान दिवस मूल रूप से 4 अप्रैल को होना था, लेकिन वार्षिक लेखाबंदी और सर्वर परिवर्तन के कारण इसे 11 अप्रैल को स्थानांतरित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button