देश-विदेशलखनऊ

महिला दिवस पर योग गुरु सुनीता गुप्ता ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

महिला दिवस पर योग गुरु सुनीता गुप्ता ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ की जानी-मानी योग शिक्षिका सुनीता गुप्ता ने आदिल नगर स्थित गायत्री परिवार वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां की वृद्ध महिलाओं के साथ समय बिताया और उन्हें साड़ियां वितरित कीं।

इस विशेष अवसर पर सुनीता गुप्ता ने वृद्ध महिलाओं को योग और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि योग न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों के लिए भी बेहद फायदेमंद है और इसे अपनाकर वे अपने जीवन को अधिक आनंदमय बना सकती हैं।

वृद्धाश्रम की महिलाओं ने भी योग गुरु के इस स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि इस तरह की पहल से वृद्ध महिलाओं को सामाजिक अपनापन महसूस होता है और उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

महिला दिवस के इस खास मौके पर सुनीता गुप्ता ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। उनका यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button