देश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

नगर निगम जोन-2 की घटना पर कर्मचारियों में आक्रोश, संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

‼️👉नगर निगम जोन-2 की घटना पर कर्मचारियों में आक्रोश, संगठन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

_लखनऊ। नगर निगम जोन-2 में हुई अनैतिक घटना को लेकर कर्मचारियों और संगठनों में भारी आक्रोश है। इस घटना की घोर निंदा करते हुए नगर निगम के सभी संगठनों ने महापौर, नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।_

_संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं, लेकिन जब इसी संस्था के सम्मानित सदस्य ही उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य करेंगे, तो ऐसे में कर्मचारियों के लिए कार्य करना बेहद कठिन हो जाएगा।_

_नगर निगम के विभिन्न संगठनों ने इस घटना की पुनरावृत्ति रोकने और दोषियों पर निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जोनल अधिकारी और पीड़ित कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर पर समयबद्ध कार्रवाई हो, ताकि दोषियों को उचित दंड मिल सके।_

संघर्ष के लिए तैयार संगठन

_संगठन के पदाधिकारी शशि कुमार मिश्र, आनंद वर्मा, राजेश सिंह और शैलेन्द्र तिवारी सहित सभी कर्मचारीगण इस घटना को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन न्याय के लिए संघर्ष करने को बाध्य होगा।_

_नगर निगम प्रशासन और पुलिस विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कर्मचारी निर्भीक एवं सम्मानपूर्वक कार्य कर सकें।_

Related Articles

Back to top button