उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

Lucknow:नगर निगम ने प्रतिबंधित पालीथीन अवैद्ध प्रचार सामग्री अतिक्रमण पर चलाया अभियान

 

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशों के क्रम में प्रतिबंधित पॉलीथीन, अवैध प्रचार सामग्री, अतिक्रमण, बड़े बकायेदारो के विरुद्ध गृहकर वसूली का जोनवार निरन्तर अभियान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। साथ ही गृहकर का भुगतान कराने एवं आम जनमानस को सुविधा हेतु जोनवार कैम्प भी लगाये जा रहे है, जिस क्रम में आज जोनवार कार्यवाही का विवरण निम्नवत् हैः

 

 

 

 

 

जोन-2
जोन-2 के अन्तर्गत अवैध बैनर, पोस्टर होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान 20 बैनर, 0 होर्डिंग, एवं 35 अन्य प्रचार सामग्री हटवानें की कार्यवाही की गयी, इसके अतिरिक्त में वार्ड राजाजीपुरम स्थित डबल पुलिया राजाजीपुरम से हैदर कैनाल, पी०एम०टी० ग्राउंड तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्ग से 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटायें गये। अभियान जोनल अधिकारी सुश्री शिल्पा कुमारी की अध्यक्षता में, कर निर्धारण अधिकारी  महेन्द्र प्रताप, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम के सहयोग से सम्पादित किया गया।

जोन-4
1090 चौराहा से फैजाबाद रोड व जुगौली क्रासिंग के आस पास व मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया अभियान के दौरान 2 ठेला, 2 लोहे/लकड़ी की मेज, व अन्य समान को जब्त किया गया। अभियान  आकाश कुमार सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में चलाया गया अभियान के दौरान कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम व अन्य की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-5
कानपुर मुख्य मार्ग से अस्थायी अवैध अतिक्रमण में ठेला, ठेलिया, खुमचा इत्यादि को अभियान चलाकर हटाया गये। उक्त अभियान जोनल अधिकारी  अमरजीत यादव के नेतृत्व में कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया, साथ ही वेन्डिंग जोन से वेन्डिंग शुल्क 45600 जमा कराया गया एवं प्रतिबन्धित पॉलीथीन से रु. 1500 शमन शुल्क वसूल किया गया।

जोन-7
सड़क, डिवाइडर, नाला, नाली पर किये गये अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध मुंशी पुलिया से पिकनिक स्पाट गेट तक एवं आस-पास अभियान चलाया गया जिसमे 01 काउण्टर, 01 हत्थू ठेला, 01 गैस सिलेण्डर जब्त किया गया तथा 50 प्रचार सामग्री को हटाया गया साथ ही पुनः अतिक्रमण न करने हेतु सचेत किया गया एवं जुर्माना के रूप में 1000 वसूल किया गया।
उक्त कार्यवाहीं डॉ० प्रज्ञा सिंह जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, गैंगमैन, प्रवर्तन दल 296 की टीम व अन्य स्टॉफ कि उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8
शहर में व्याप्त अवैध होर्डिंग, बैनर पोस्टर एवं अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध सुशान्त गोल्फ सिटी व आशियाना थाना के अन्तर्गत भुसवल कलॉ गाँव, सेक्टर-जी में अवैध अस्थाई अतिक्रमण, अवैध प्रचार सामाग्री के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत 70 बैनर, 30 छोटी होर्डिंग, 110 कियास्क को हटवाया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व प्रवर्तन विभाग जोन-8 (296) टीम की उपस्थिति में चलाया गया। बडे बकायेदारो से डोर-टू-डोर सम्पर्क किया गया, जिससे कुल रू० 6,80,000 वसूली की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button