उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

डिप्टी सीएम पहुंचे पीजीआई, दुर्घटना की ली जानकारी

 

लखनऊ। एसजी पीजीआई में हुए अग्निकांड के बाद बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल-चाल जाना। दुर्घटनास्थल पर चिकित्साधिकारियों के साथ पहुंच कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

राजधानी स्थित पीजीआई पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीधे घटनास्थल का रुख किया और अस्पताल प्रबंधन से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साफ-सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि पीजीआई सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों एवं ऑपरेशन थियेटरों का फायर ऑडिट कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button