उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

Ayodhya: दीपोत्सव के दीपावली में गाय के गोबर से बने दीये. भेजी लखनऊ नगर निगम

अयोध्या दीपोत्सव में गाय के गोबर से बने दीये. भेजी लखनऊ नगर निगम

नगर आयुक्त द्वारा आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में देशी गायों के गोबर से दिया तथा मूर्तियां बनाने हेतु निर्देशित किया गया था,

जिसके क्रम में कान्हा उपवन नगर निगम लखनऊ द्वारा देशी गाय के गोबर से 1 लाख दिया बनवाया गया हैँ

कुल बनवाये गए दियों में से 50000 दिया अयोध्या दीपोत्सव हेतु भिजवाए जायेंगे, बाकी दिए 3 चिन्हित स्थल कान्हा उपवन, नादरगंज एरिया लखनऊ, कार्यालय पशु कल्याण अधिकारी, फन मॉल के पीछे,एल्डको ग्रीन्स,गोमतीनगर लखनऊ तथा साहू सिनेमा हज़रतगंज स्थिति कान्हा उपवन के आउटलेट के माध्यम से जनमानस के क्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे| पावन पर्व दीवाली में गायों के देशी गोबर का धार्मिक तथा आध्यात्मिक महत्त्व होता हैँ इसी लिए देसी गाय के गोबर से लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी तैयार की गयीं हैँ जो साइज के हिसाब से 50 -150 रुपये के मध्य उपलब्ध हैँ |दीयों की कीमत 5-7 रूपये प्रति पीस के मध्य रखी गयीं है| देसी गायों के उत्पाद त्यौहार के महत्त्व को दो गुना करते हैँ तथा उत्पादों से प्राप्त आय का देसी गाय के संरक्षण तथा भरण पोषण हेतु उपयोग किया जायेगा |

Related Articles

Back to top button