लखनऊ

लखनऊ: एलडीए की OTS योजना में 110 आवंटियों ने किया आवेदन

एलडीएः 110 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए किया आवेदन

-एलडीए में स्थापित हेल्प डेस्क से आवंटियों को दी गयी योजना की जानकारी

जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में 21 अप्रैल को भी लगेगा ओटीएस कैम्प

लखनऊ विकास प्राधिकरण में सोमवार को 85 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) के लिए आवेदन किया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों द्वारा लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही ऑनलाइन फार्म भरने में आवंटियों को सहयोग प्रदान किया गया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 110 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

योजना का लाभ प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए एलडीए अपनी सभी योजनाओं में भी कैम्प लगा रहा है। इस क्रम में जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में आश्रयहीन योजना, भवानी मार्केट में कैम्प लगाया गया, जोकि मंगलवार को भी संचालित रहेगा। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर एवं आईटी सेल के माध्यम से बकायेदारों को फोन, मैसेज व ई-मेल के माध्यम से ओटीएस की सूचना भेजी गयी है। 18 अप्रैल से 17 जुलाई, 2026 तक एकमुश्त समाधान योजना चलेगी।

दण्ड एवं चक्रवृद्धि ब्याज से मिलेगी छूट

यह योजना प्राधिकरण की सभी प्रकार की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों, सरकारी संस्थाओं को आवंटित सम्पत्तियों एवं स्कूल भूखण्डों, चौरिटेबल संस्थाओं, नीलामी अथवा अन्य पद्धति से आवंटित सम्पत्तियों, सहकारी आवास समितियों को आवंटित सम्पत्तियों व मानचित्रों के लिए खोली गई है। जिन लोगों पर समय से किश्तें जमा न करने की सूरत में दण्ड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज रोपित हो गया है, वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दण्ड ब्याज से छूट मिलेगी और लोग बकाया धनराशि जमा करके अपनी सम्पत्ति के मालिक बन सकेंगे।

Related Articles

Back to top button