बीजेपी विधायक नीरज बोरा ने गाया श्याम भजन-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लाँच

: CM योगी के करकमलों से विधायक डॉ. नीरज बोरा का श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ हुआ लॉन्च
योगी आदित्यनाथ के करकमलों से लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा का नया भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ भव्य रूप से रिलीज हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक माहौल के बीच संगीत और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रिलीज हुआ यह भजन भगवान श्याम बाबा को समर्पित है, जिसकी मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों ने श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया है। डॉ. नीरज बोरा ने अपनी सुमधुर आवाज से भजन को जीवंत बनाया है, जिससे यह भक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
भजन के बोल और संगीत प्रतिभाशाली शिवम श्रीवास्तव द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि इस पूरे प्रोजेक्ट के निर्माता वत्सल बोरा हैं। कोरस में बिंदु बोरा, विपिन गुप्ता, पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू और प्रिंस श्रीवास्तव ने विशेष योगदान दिया है, जिससे भजन की प्रस्तुति और अधिक प्रभावशाली बनी है।
वीडियो में नृत्य निर्देशन तृप्ति गुप्ता और उनकी टीम द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन का कार्य आकाश सिंह और शिवम श्रीवास्तव ने संभाला है। इस भजन की शूटिंग लाडली जी मंदिर, दानघाटी मंदिर और वृंदावन के पावन स्थलों पर की गई है, जिससे इसकी आध्यात्मिकता और भी बढ़ गई है।
डॉ. नीरज बोरा ने इस अवसर पर कहा कि भक्ति संगीत मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भजन श्रद्धालुओं के दिलों को छूने में सफल रहेगा।
यह भजन यूट्यूब चैनल YouTube के @mantra चैनल और डॉ. नीरज बोरा के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां दर्शक इसे देख और सुन सकते हैं।



