उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी: वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार

सात झोले में रखा 803 प्रतिबंधित तोते बरामद

UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी: वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार 

सात झोले में रखा 803 प्रतिबंधित तोते बरामद

लखनऊ। यूपी एसटीएफ उत्तर ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक तस्कर को सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के शांति नगर काजियारा के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को पकड़े तस्कर के पास से रोज रिंग प्रजाति के सात झोले में 803 तोते बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक पकड़े तस्कर की पहचान सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी निवासी शिवम के रूप में हुई है।

पूछताछ में तस्कर ने पूछताछ कि वह इस गोरखधंधे में कई पीढ़ियों से काम कर रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पक्षियों का व्यापार कर रहा है।

उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि पिछले कुछ सालों से मुनाफा कम होने से प्रतिबंधित पक्षियों का गोरखधंधा करने लगा है।

बताया कि इन पक्षियों की बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती। आरोपी ने एसटीएफ टीम को बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो लखीमपुर-खीरी, रामपुर, पीलीभीत सहित अन्य जिलों के संरक्षित जंगलों से भारी मात्रा में तोते व अन्य प्रतिबंधित पक्षियों को मंगवाते हैं और उसे यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में लेजाकर अच्छी कीमतों पर बेचने की बात स्वीकार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 83/26 धारा 9,39,481,50,51,57 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button