उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:बाबा बंटेश्वर महादेव मंदिर प्रीति नगर में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गयलाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया

बाबा बंटेश्वर महादेव मंदिर प्रीति नगर में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गयलाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में के बंटेश्वर महादेव मंदिर प्रीति नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 88 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 113 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में रामलली शर्मा 65 वर्ष को बीपी/शुगर के साथ साथ आंखों की समस्या में उचित परामर्श एवं पास की नजर का चश्मा भी दिया गया, अनीता को ब्लड शुगर की जांच, दवा और नजर का चश्मा, सेनापति को पैरों में समस्या का समाधान और नजर का चश्मा भी दिया गया ।

साथ ही साथ संतोष जायसवाल,रंजना,विमला देवी,आरती शुक्ला,क्षमा शुक्ला, गुड़िया, आशा तिवारी, सुषमा एवं कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई एवं नजर का चश्मा मुफ्त वितरित किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related Articles

Back to top button