लखनऊ

लखनऊ-अलीगंज थाने में खड़ी 59 जब्त गाड़ियों की हुई नीलामी

अलीगंज में 59 जब्त वाहनों की नीलामी पूरी, नियमों के तहत हुई कार्रवाई

लखनऊ। के जोन-उत्तरी, थाना अलीगंज क्षेत्र में विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए वाहनों की विधिक प्रक्रिया के तहत नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

एसीपी अलीगंज के  अनुसार, इस नीलामी में कुल 59 वाहनों को बेचा गया। यह पूरी कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के आदेश के क्रम में, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज की अध्यक्षता में कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हुए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।

नीलामी प्रक्रिया में संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया। नीलामी के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार बोली लगाई गई और उच्चतम बोली लगाने वालों को वाहन आवंटित किए गए।

इस कार्रवाई से न केवल सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि लंबे समय से थानों में खड़े जब्त वाहनों के निस्तारण में भी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

👮‍♂️ नीलामी कराने वाली टीम

  •  शशि प्रकाश मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज –
  •  ध्रुव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज –
  • हेड कांस्टेबल  अमर सिंह –

पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की नीलामी प्रक्रिया जारी रखी जाएगी, जिससे थानों में लंबित वाहनों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

Related Articles

Back to top button