नगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ-नंबर-1 शहर के दावों के बीच जहर पीने को मजबूर लोग! राजाजीपुरम की खुली पानी टंकी ने खोली व्यवस्था की पोल”

“नंबर-1 शहर के दावों के बीच जहर पीने को मजबूर लोग! राजाजीपुरम की खुली पानी टंकी ने खोली व्यवस्था की पोल”

लखनऊ।
राजधानी के इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां जलकल विभाग की पानी की टंकी बिना ढक्कन के पाई गई, जिससे करीब 5 हजार घरों में सप्लाई होने वाला पानी सीधे तौर पर दूषित होने के खतरे में है।

ड्रोन सर्वे के दौरान सामने आई इस तस्वीर ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। खुले टैंक में पक्षियों का बैठना, मल-मूत्र गिरना और पानी में कीड़े-मकोड़े दिखना—ये सब मिलकर एक बड़े स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा कर रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन?
क्या को इसकी जानकारी नहीं थी?
क्या की निगरानी में ऐसी व्यवस्था चल रही है?
क्या तक यह मामला नहीं पहुंचा?

इतना ही नहीं, , और की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जहां एक ओर शहर को “इंदौर मॉडल” पर नंबर-1 बनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को दूषित पानी पीने पर मजबूर किया जा रहा है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

अब सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि जवाबदेही का है।
क्या इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?
क्या जैसे संस्थान भी इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेंगे?

फिलहाल, हजारों लोग उसी पानी को पीने को मजबूर हैं, जो खुद बीमारी की जड़ बन सकता है।
अब देखना यह है कि सिस्टम जागता है या फिर ‘नंबर-1’ के दावों के पीछे सच्चाई यूं ही छुपी रहती है।

 

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय पार्षद गौरी साँवरिया ने नगर निगम को कई बार अवगत कराया,सदन में मामला उठाया, उन्होंने कहा कि जनता ने उनको चुना है और जनता सवाल करती है तो जवाब देना मुश्किल हो जाता है , पार्षद ने यह भी कहा कि महापौर मैडम ने आश्वाशन दिया है कि सप्ताह भर में इस मामले पर कुछ न कुछ निष्कर्ष निकाला जाएगा, हलाकि की इस पानी की टंकी से होने वाले सप्लाई से हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

 

क्या देख रहे है आप-अच्छा देखिये और सोच कर बताइये की ये क्या है–चलिए मैं ही आपको बता देता हूं- यह है पानी की टंकी और यह राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में स्थित है और इस पानी की टंकी से तकरीबन 5 हजार घरों को पानी की सप्लाई होती है- अब गौर करने वाली बात यह है कि- इस खुलेले टंकी का राज कैसे खुला ये बतलाता हु- दरसल चल रहा था ड्रोन सूट और कैप्चर हो गया जलकल का यह बिना ढक्कन वाला पानी की टंकी- इलाके की ‼️👉पार्षद ने चप्पल घिस दिए ,सदन में मामला उठा डाला लेकिन हमको तो नम्बर 1 आना है अबकी-इंदौर बना के छोड़ देना है- सुनिए जनाब हैरानी की बात तो यह है आकाशीय यात्रा पर सैर करने वाले पंखेडू पंक्षी अपना मल मूत्र भी इसी टंकी में करते है- लोगो के पीने वाले पानी मे नाना प्रकार के रंग बिरंगे कीड़े भी देखे गए है- 

 

स्टार न्यूज़ भारत राष्ट्र का  एक सच्चा प्रहरी है जो जनहित की खबरों को जिम्मेदारों तक पहुचाता है जब तक जिम्मेदारों की नींद नही टूटती है तब तक हम सच्चाई से रूबरू कराते रहेंगे

Related Articles

Back to top button