एनबीआरआई की पुष्प प्रदर्शनी में एलडीए का जलवा, महानिदेशक ट्रॉफी समेत 16 ट्रॉफियां जीतीं

‼️एनबीआरआई की पुष्प प्रदर्शनी में एलडीए का जलवा, महानिदेशक ट्रॉफी समेत 16 ट्रॉफियां जीतीं
लखनऊ। CSIR–National Botanical Research Institute (एनबीआरआई) में आयोजित बोगनविलिया फेस्टिवल एवं पुष्प प्रदर्शनी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महानिदेशक ट्रॉफी सहित कुल 16 ट्रॉफियां अपने नाम कीं। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एलडीए को सम्मानित किया।
बोगनविलिया फेस्टिवल में एलडीए की टीम ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व सचिव विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
एलडीए के उद्यान अनुभाग की इस सफलता में सहायक उद्यान अधिकारी (एएचओ) कर्ण सिंह की विशेष भूमिका रही। उनके निर्देशन में टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए प्रदर्शनी में बेहतरीन पौधों और सजावट का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम ट्रॉफियों के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एलडीए के उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह, प्रभारी नर्सरी राघवेंद्र त्रिपाठी,सहित अन्य कर्मचारियो को सम्मानित करते हुए उनकी टीम की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण तथा हरित विकास के प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस उपलब्धि से एलडीए के उद्यान विभाग में उत्साह का माहौल है और टीम के सदस्यों ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।



