लखनऊ

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का ऐलान: बारा बिरवा रविदास मंदिर बनेगा आधुनिक तीर्थ स्थल

लखनऊ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: मंत्री जयवीर सिंह ने रविदास मंदिर सौंदर्यीकरण को दी रफ्तार

87 साल पुराना रविदास मंदिर संवरने को तैयार
80.27 लाख से होगा कायाकल्प, सोलर प्लांट और डॉरमेट्री से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन


लखनऊ, 25 फरवरी 2026। राजधानी के कानपुर रोड स्थित बारा बिरवा का ऐतिहासिक रविदास मंदिर बारा बिरवा अब आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य स्वरूप में नजर आएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मंदिर के समग्र पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 80.27 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। प्रथम चरण में 60 लाख रुपये जारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से बदलेगा स्वरूप

परियोजना के तहत मंदिर परिसर में
अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय (सिविल, प्लंबिंग व फायर सेफ्टी सहित) डॉरमेट्री व टूरिस्ट रेस्ट रूम
10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल दिशा सूचक साइन बोर्ड बैठने के लिए बेंच व पर्याप्त डस्टबिन
की व्यवस्था की जाएगी। इन सुविधाओं से श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिलेगा, साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

धार्मिक पर्यटन को नई दिशा

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बारा बिरवा स्थित रविदास मंदिर सामाजिक समरसता और संत परंपरा का प्रतीक है। इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर आगंतुकों के लिए अधिक आकर्षक और सुगम बनाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी वर्गों के तीर्थ स्थलों का संतुलित विकास हो और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले।
संत रविदास की स्मृतियों से जुड़ा आस्था केंद्र
संत शिरोमणि गुरु रविदास की स्मृतियों से जुड़ा यह 87 वर्ष पुराना मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। रविदास जयंती पर यहां हर वर्ष भव्य आयोजन होते हैं। बढ़ती श्रद्धालु संख्या और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए यह परियोजना लखनऊ के धार्मिक नक्शे को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पर्यटन विभाग का दावा है कि यह विकास कार्य समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से पूरा किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर न केवल आध्यात्मिक आस्था बल्कि पर्यटन आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बन

Related Articles

Back to top button