लखनऊ

लखनऊ उत्तर में SIR का उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर निगम जोन 3 में तैनात लिपिक BLO चंद्रमोहन हुए सम्मानित

‼️👉लखनऊ उत्तर में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ चंद्रमोहन हुए सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत विधानसभा 172 लखनऊ उत्तर में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ को सम्मानित किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 172 लखनऊ उत्तर द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र के अनुसार, बीएलओ (भाग संख्या-243) चन्द्रमोहन को निर्वाचक नामावली के कार्यालय बूथ स्तर पर गुणात्मक सुधार हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बीएलओ की भूमिका निभा रहे नगर निगम के लिपिक चंदमोहन को जिला प्रशाशन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया-
कार्यक्रम में अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम)/निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 172 लखनऊ उत्तर द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button