प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलडीए निर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के लोकार्पण को सफल बनाने वाले अधिकारियों को मिला सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलडीए निर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के लोकार्पण को सफल बनाने वाले अधिकारियों को सम्मान

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2025 को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम को अल्पावधि में सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले अधिकारियों को एलडीए उपाध्यक्ष श्री प्रथमेश कुमार द्वारा प्रशस्ति/प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, सहायक अभियंता (AE) संजय शुक्ला सहित कई अन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समन्वय और समयबद्ध निष्पादन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र स्तर के कार्यक्रमों में समयबद्धता, गुणवत्ता और समर्पण अत्यंत आवश्यक होता है, जिसे एलडीए की टीम ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उन्होंने सभी अधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



