उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संभाली कमान-कहा सरकार की नीतियों पर करेंगे काम

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


लखनऊ।
लखनऊ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी जिम्मेदारी और वरीयता के साथ अमल में लाना उनका पहला लक्ष्य होगा।

मंडलायुक्त ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अपने कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तमाम महत्वपूर्ण डेस्क पर जाकर कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की। सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने अपेक्षा जताई कि पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

विजय विश्वास पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और मंशा के अनुरूप जो भी कार्य आवश्यक होंगे, उन्हें तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए वे स्वयं समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे।

शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या को लेकर भी मंडलायुक्त ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी योजना बनाई जाएगी और संबंधित विभागों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नागरिकों की सहूलियत और शहर के सुचारू यातायात के लिए समन्वय की कार्यवाही तेज की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन-प्रशासन की कार्यशैली में आमजन का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

स्टार न्यूज़ भारत से विशेष बातचीत में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करना, विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button