लखनऊ

सेवा ही संगठन : स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में भाजपा का संकल्प-विधायक ओपी श्रीवास्तव

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


सेवा ही संगठन : स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में भाजपा का संकल्

लखनऊ, 17 सितम्बर 2025।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा एवं “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों और स्वच्छता कार्यक्रमों का शुभारंभ लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने किया।

भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय (महानगर), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (इंदिरा नगर) और वीरांगना झलकारी बाई महिला अस्पताल (हजरतगंज) में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविरों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। भाऊराव देवरस अस्पताल में रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, अस्पतालों के अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार दीक्षित, डॉ. मयंक जलोटे समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी, उपाध्यक्ष शिवा पांडे तथा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अस्पताल परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि यह शिविर और अभियान प्रधानमंत्री मोदी के “स्वस्थ भारत – स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा से जनसेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है और आगे भी जनता की सेवा में समर्पित रहेगा।


 

Related Articles

Back to top button