नगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ-खाली पड़ी नगर निगम की करोड़ों की जमीन हुई चिन्हित-संपत्ति अधिकारी ने लगाया बोर्ड

अब नगर निगम की संपत्ति पर होगा नगर निगम का कब्जा

खाली पड़ी नगर निगम की करोड़ों की जमीन हुई चिन्हित-संपत्ति अधिकारी ने लगाया बोर्ड

लखनऊ। तहसील सरोजनी नगर के ग्राम सेवई में नगर निगम की करोड़ों रुपये मूल्य की खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम की टीम ने अपना बोर्ड लगा दिया । ग्राम सेवई के खसरा संख्या 829 पर नगर निगम की संपत्ति होने के बावजूद लंबे समय से चिन्हित न होने के कारण भूमि खाली पड़ी थी।

नगर निगम के संपत्ति प्रभारी अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान भूमि को खाली कराया गया और स्वामित्व दर्शाने के लिए नगर निगम के दो बोर्ड लगवाए गए। कार्रवाई के समय नगर निगम के कर्मचारी व स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके।

संपत्ति प्रभारी अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह जमीन करोड़ों रुपये की है और नगर निगम की अमूल्य संपत्ति में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम वृहद स्तर पर अपनी जमीनों का सर्वे व चिन्हीकरण कर रहा है। जल्द ही शहरभर में ऐसी सभी संपत्तियों को कब्जे में लेकर उन पर नगर निगम के बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के अवैध कब्जे की गुंजाइश न रहे।

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button