July 8, 2025

Lucknow:यूपी महोत्सव के वीकेंड में उमड़ी भारी भीड़

 

वीकेंड में महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़।
ऐसे आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा– मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी
यूपी महोत्सव में हमेशा मिलता है जनता का प्यार– अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह

यूपी महोत्सव के मंच पर आज मुख्य अतिथि के रूप में उमेश द्विवेदी एमएलसी शिक्षक संघ लखनऊ की गरिमा में उपस्थिति रही उनके साथ एस डी मेमोरियल के प्रबंधक एसएस प्रसाद एवं हर्षिता जायसवाल उपस्थित थे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा भारतीय परंपराओं का निर्वहन करते हुए दीप प्रज्वलन का कार्य किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी उमेश द्विवेदी ने युपी महोत्सव की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से एस डी डिजिटल वर्ल्ड में महोत्सव एवं प्रदर्शनी के माध्यम सेके माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है वह अपने आप पर बहुत ही सराहनीय कदम है। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम आभारी हैं महोत्सव में आए हुए सभी सम्मानित लोगों का हम मुख्य अतिथि सहित आप सब का स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में एस डी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रज्ञा मिश्रा प्रधानाचार्य के नेतृत्व में अद्भुत एवं शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एक से बढ़कर एक मनमोहन कार्यक्रमों ने आए हुए लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात आज हमारी छुट्टी है, गरबा, ढाक बजे शंख बजे बंगाली नृत्य, राधे राधे समूह नृत्य, फनी डांस, मैंने पायल है छनकाई, यूपी वाला ठुमका, पंजाबी गाना घूमर सय ई, कैसे की थाली पिंगा नगाड़े संग ढोल, सॉरी सॉरी, राजस्थानी मेरा वाला डांस, मैयायशोदा, केसरी रंग सजाया की प्रस्तुति की गई जिसको अंजनी तिवारी प्रिया त्रिपाठी मुस्कान आस्था दीपिका अर्पिता अन्य आयत साक्षी आराध्य अमृत राखी नंदिनी अंबिका दिव्यंका प्रियांशी खुशबू खुशी गुनगुन मिस्टी संध्या हर्षिता प्रज्ञा अनुष्का शिवम उमंग फरहान प्रिंस चेतराम नैतिक यश श्याम अंश आशुतोष आकाश आर्यन श्रेयांश जानवी अर्पिता आलिया प्राची मोहिनी काजल खुशबू अंजलि संकल्प और अन्य द्वारा बहुत ही रोचक अंदाज में अपनी परिस्थितियों की गई।

अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित ने महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। महोत्सव मे आज अरुण द्विवेदी, प्रिया पाल, प्रीति लाल, पवन पाल और शाश्वत सिंह मौजूद है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)