September 8, 2024

स्वतंत्र देव सिंह ने गोसाईगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सरई गुदौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया सम्बोधित

1 min read

 

जलशक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहाँ गोसाईंगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सरई गुदौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर आमजनमानस को इस यात्रा के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया, और विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए लगाये गए स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।

जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को शार्टिफ़िकेट भी बाँटा। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद भी किया। जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। देश के हर वर्ग के पात्र लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर महीने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन मिल रहा है, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 11 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 62 लाख किसानों को 6 हज़ार रुपए सालाना मिल रहा है, पीएमएवाई के तहत देश में 4 करोड़ पक्के आवास का निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत देश के 10 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 75 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन, आयुष्यमान भारत योजना से देश में 55 करोड़ लोगों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था कि देश एवं प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के लोगों को जरूरत भर के शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़ता था, लेकिन देश में मा० प्रधानमंत्री  एवं प्रदेश में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को नल से शुद्ध जल की सुविधा प्राप्त हुई है। जल जीवन मिशन के माध्यम से आज देश के 13.50 करोड़ तथा उत्तर प्रदेश के 01 करोड़ 88 लाख ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल पहुँच चुका है।

 

हर घर नल से जल योजना के माध्यम से पानी तो गांव-गांव पहुंच ही रहा है साथ ही जल संरक्षण भी किया जा रहा है।
अपने संबोधन में जलशक्ति मंत्री ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हमे अपने बच्चो को अवश्य पढ़ाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं का सम्मान करने, माता पिता की सेवा करने, आपसी सौहार्द्र के साथ रहने एवं नशे की लत से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, गरीब आत्मनिर्भर बने, इसके लिये हम सभी लोग गांव-गांव जा रहे हैं। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी प्रयासरत हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *