उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ महापौर ने नगर निगम के नवनियुक्त अधिकरियों के साथ की बैठक

 

लखनऊ महापौर  सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ के सम्पत्ति विभाग में नवनियुक्त दो तहसीलदार, 4 नायब तहसीलदार व 24 लेखपालो के साथ बैठक कर समस्त का परिचय प्राप्त किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द कुमार राव व सम्पत्ति विभाग प्रभारी अलंकार अग्निहोत्री व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे

 

 

महापौर द्वारा सम्पत्ति विभाग में तैनात किए गए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपालो से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करते हुए कहा गया कि नगर निगम लखनऊ की भूमियों व सम्पत्तियों की लेखा-जोखा रखने एवं सुरक्षा का अतिमहत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है जिसको पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया जाता है।

महापौर द्वारा कहा गया कि निगम के स्वामित्व की भूमि के अतिक्रमणकर्ताओं व भूमि माफियाओं के विरुद्ध निर्भीक होकर कार्यवाही करे तथा अपनी सम्पत्ति को सुरक्षित करें। यह निर्देश गये कि इस कार्य में पुलिस बल का पूर्ण सहयोग प्राप्त किया जाय। सम्पत्ति की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी।

सम्पत्ति विभाग में निम्नलिखित नवनियुक्त अधिकारियों द्वारा अपना परिचय दिया गया :-
1- अरविन्द कुमार पाण्डेय, तहसीलदार, 01, 03, 04, 07
2- संजय सिंह कनौजिया, तहसीलदार, 02, 05, 06, 08
3- मसूद शेरवानी, नायब तहसीलदार, जोन-1 व 3
4- संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जोन-4 व 7
5- राजेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार, जोन-2 व 6
6- नीरज कटियार, नायब तहसीलदार जोन-5 व 8

उपरोक्त के अतिरिक्त 24 लेखपालगण द्वारा अपना परिचय महापौर को प्रदान किया गया।
महापौर द्वारा नवनियुक्तों अधिकारियों व कर्मचारियों को परिश्रम एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के निर्देशो के साथ बैठक सधन्यवाद समाप्त की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button