देश-विदेश

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM Bhupesh Baghel के पिता नंद कुमार बघेल का निधन,

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि बघेल ने आज सुबह छह बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। शुक्ला ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा जायेगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी। बघेल ने लिखा है, ‘‘दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

Related Articles

Back to top button