लखनऊ

नगर निगम लखनऊ का अहमदाबाद दौरा, आज मेयर संग दर्जनों पार्षद, अधिकारी भरेंगे उड़ान

नगर निगम लखनऊ का अहमदाबाद दौरा, आज भरेंगे अधिकारी उड़ान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज गुजरात के अहमदाबाद (एवं सूरत) के लिए रवाना होगा। यह दौरा स्वच्छता, शहरी प्रबंधन, सौर ऊर्जा, ग्राम विकास और आधुनिक नगर मॉडल के अध्ययन के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस अध्ययन एवं शोध दौरे में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) महा मिलिन्द, जोनल सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मनोज प्रभात सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा नगर निगम के लगभग 50 पार्षद भी इस स्टडी टूर का हिस्सा हैं। सभी अधिकारी एवं पार्षद आज अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे।
स्वच्छता मॉडल और तकनीकों का होगा अध्ययन
गुजरात के शहर सूरत और अहमदाबाद देशभर में अपनी बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और शहरी विकास मॉडल के लिए जाने जाते हैं।

नगर निगम लखनऊ की यह टीम वहां अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन करेगी, ताकि उन्हें लखनऊ शहर में भी प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

इन विषयों पर रहेगा फोकस

स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन
सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी व मॉडल सिटी विकास
ग्राम एवं शहरी विकास के सफल मॉडल
नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के तरीके

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस दौरे से प्राप्त अनुभव और सीख का उपयोग लखनऊ को स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाने की दिशा में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button