लखनऊ

लखनऊ नगर निगम में बड़ा बदलाव: नगर आयुक्त ने किए 4 राजस्व निरीक्षकों के तबादले

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


लखनऊ नगर निगम में बड़ा बदलाव: नगर आयुक्त ने किए 4 राजस्व निरीक्षकों के तबादले

स्टार न्यूज़ भारत की ख़बर का बड़ा असर

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त ने सोमवार को चार राजस्व निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई स्टार न्यूज़ भारत द्वारा जोन 5 में राजस्व निरीक्षकों की कमी को लेकर प्रसारित की गई प्रमुख खबर के बाद हुई है।

जोन 4 में जहां 10 वार्डों के लिए 11 राजस्व निरीक्षक तैनात थे, वहीं जोन 5 में सिर्फ 3 राजस्व निरीक्षक 9 वार्डों का कार्यभार संभाल रहे थे। इस असमान व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं।

नए तबादला आदेश इस प्रकार हैं—

  • धीरेंद्र को जोन 5 में तैनात किया गया
  • विवेक मिश्रा को जोन 4 से जोन 5 भेजा गया
  • निज़ामुद्दीन का स्थानांतरण जोन 3 में किया गया
  • विशाल श्रीवास्तव को भी जोन 3 में भेजा गया

नगर निगम प्रशासन का यह फैसला जोन 5 के राजस्व कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के निस्तारण में सुधार के उद्देश्य से माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button