उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

लखनऊ-नगर निगम के कुबेर में जमा हुआ 21.92 लाख रुपये हाउस टैक्स

नगर निगम के कुबेर में जमा हुआ 21.92 लाख रुपये हाउस टैक्स

लखनऊ, 5 जनवरी:

लखनऊ नगर निगम द्वारा रविवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गृहकर वसूली के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत, जोन तीन में नगर निगम ने अकेले 21 लाख 92 हजार रुपये की वसूली की।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नगर आयुक्त व लखनऊ जनकल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा के बीच हुई वार्ता के बाद सृष्टि अपार्टमेंट में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सृष्टि अपार्टमेंट के निवासियों ने अपने फ्लैटों का कर निर्धारण कराकर करीब 5 लाख रुपये नगर निगम के कोष में जमा कराए।

इसके अलावा, जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में संयुक्त संघर्ष महासमिति द्वारा 138 भवनों और फ्लैटों से लगभग 15 लाख रुपये भवन कर के रूप में जमा किए गए।

जोन तीन के जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत जोन तीन में तीन स्थानों पर कैम्प का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों ने कुल 22 लाख रुपये भवन कर के रूप में नगर निगम के राजस्व में योगदान किया। इस अभियान से नगर निगम को वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है और नागरिकों की ओर से दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया से कर वसूली प्रक्रिया में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

1 – सृष्टि अपार्टमेंट
कुल -66 फ्लैट से
जमा धनराशि- 5,49000/
2- वसंत वाटिका पार्क, सेक्टर -4 एवं
केंद्रीय विहार कालोनी, सेक्टर -6 से
कुल-138 भवनों/फ्लैट से
जमा धनराशि- 1474015/
जानकी पुरम विस्तार वॉर्ड में आज कैम्प में
कुल 2023015/ धनराशि जमा कराया गया
जोन -3 में कुल 275 ID से
2192588/ जमा कराया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button