उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

लखनऊ जोन 3 में LSA द्वारा कूड़ा उठान ठप 10 हजार से अधिक घरों में जमा कूड़ा

लखनऊ जोन 3 में LSA द्वारा कूड़ा उठान ठप 10 हजार से अधिक घरों में जमा कूड़ा

रितेश श्रीवास्तव

लखनऊ। नगर निगम जोन 3 के तहत दो वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य ठप हो गया है। लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां स्थानीय पार्षद द्वारा वार्ड से भगा दी गईं, जिससे कूड़ा उठान की प्रक्रिया पूरी तरह से प्रभावित हुई है। LSA का कहना है कि दोनों वार्डों के सुपरवाइजरों को कूड़ा उठान में लापरवाही के कारण स्थानांतरित किया गया था, जिसके बाद अब इन वार्डों में काम नहीं करने दिया जा रहा है।

👉तनातनी से प्रभावित 10 हजार से अधिक घरों के निवासी

इस विवाद का खामियाजा 10,हजार से अधिक निवासियों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि कूड़ा उठाने का कार्य न होने के कारण उनके घरों में कूड़ा जमा हो गया है। यह समस्या वार्ड संख्या 75 और 91 में विशेष रूप से देखने को मिल रही है, जहां कूड़ा उठाने की गाड़ियां अब पूरी तरह से बंद पड़ गई हैं।

लोकल पार्षद और LSA के बीच विवाद

LSA का आरोप है कि स्थानीय पार्षद की मनमर्जी के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। लखनऊ स्वच्छता अभियान और क्षेत्रीय पार्षद के बीच बढ़ती तनातनी ने शहर में स्वच्छता अभियान के संचालन को कठिन बना दिया है।

क्या है LSA की स्थिति

LSA, मेसर्स इकोग्रीन की तर्ज पर ही काम करता नजर आ रहा है, और इसका उद्देश्य नगर निगम के तहत शहर में स्वच्छता को सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस विवाद के कारण अब जनता को स्वच्छता सेवाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

👉कूड़ा उठान की सेवा पर गंभीर असर

यह स्थिति नगर निगम जोन 3 के अलीगंज व महानगर निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस विवाद का समाधान निकाला जाए ताकि उनकी स्वच्छता सेवाएं बहाल हो सकें और घरों से कूड़ा उठाया जा सके।

लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी ने उक्त मामले के बारे में नगर आयुक्त को जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है

Related Articles

Back to top button