लखनऊ:नगर निगम जोन-7 में कूड़ा उठान प्रभावित: डीजल के लिए 40 किमी दौड़ रहीं गाड़ियां
सुबह 6 बजे निकलते हैं चालक, वार्डों में 11–12 बजे पहुंच पा रही टीमें

नगर निगम जोन-7 में कूड़ा उठान प्रभावित: डीजल के लिए 40 किमी दौड़ रहीं गाड़ियां
सुबह 6 बजे निकलते हैं चालक, वार्डों में 11–12 बजे पहुंच पा रही टीमें
लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे Lucknow Municipal Corporation के जोन-7 (इंदिरानगर) में कूड़ा उठान व्यवस्था ईंधन आपूर्ति के कारण प्रभावित हो रही है। वार्डों की गलियों-मोहल्लों से कूड़ा उठाने में लगी करीब 45 गाड़ियों को समय से डीजल नहीं मिल पा रहा, जिससे सफाई कार्य में देरी हो रही है।
डीजल के लिए जोन-8 तक जाना पड़ रहा
जानकारी के अनुसार, जोन-7 की गाड़ियों को डीजल जोन-8 (बिजनौर क्षेत्र) के पास उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे हर वाहन को लगभग 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। नतीजतन, कूड़ा उठाने वाली टीमें अपने निर्धारित वार्डों में समय से नहीं पहुंच पा रहीं।
चालक क्या कह रहे हैं?
ड्राइवरों के मुताबिक, वे सुबह 6 बजे डीजल भरवाने के लिए निकलते हैं और लौटते-लौटते 11 से 12 बजे के बीच वार्डों में पहुंच पाते हैं। इस देरी का सीधा असर घर-घर कूड़ा संग्रहण और सड़क सफाई पर पड़ रहा है।
होली के त्योहार के समय कैसे होगा साफ सफाई जब देर से आएंगी गाड़िया-अधिकारियों की मांग
जोन-7 के अधिकारियों का कहना है कि यदि जोन आफिस इंदिरानगर या आसपास के क्षेत्र में ही डीजल उपलब्ध कराया जाए, तो गाड़ियां समय से वार्डों में पहुंच सकेंगी और सफाई कार्य सुचारू हो सकेगा।
वही स्थानीय नागरिकों का कहना है कि होली का त्योहार सर पर है तब समय पर कूड़ा न उठने से बदबू और गंदगी बढ़ रही है। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित कर सफाई व्यवस्था को पटरी पर ला पाएगा?



