लखनऊ

रमजान-होली से पहले लखनऊ में बड़ी कार्रवाई 10,415 किलो खाद्य पदार्थ सीज, एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट- 55 लाख का माल सीज

रमजान-होली से पहले लखनऊ में बड़ी कार्रवाई
10,415 किलो खाद्य पदार्थ सीज, एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट

लखनऊ, 26 फरवरी 2026।
त्योहारों के मद्देनज़र मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने राजधानी में व्यापक अभियान चलाया। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 15 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।  सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हल्दी राम स्टोरेज से एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट

फैजुल्लागंज, मोहिबुल्लापुर स्थित S.R. Sales के स्टोरेज में छापेमारी के दौरान लगभग 1 क्विंटल 12 किलोग्राम (करीब 45,000 रुपये मूल्य) की एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग बरामद हुई। टीम ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही इस स्टॉक को नष्ट करा दिया।

ऐशबाग में 10,415 किलो मसाले और खोया सीज

Aishbagh स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी के दौरान
8,499 किलो काली मिर्च (मूल्य ₹53,24,550)
378 किलो खोया (मूल्य ₹1,13,400)
1,538 किलो काली मिर्च (मूल्य ₹1,53,800)
कुल 10,415 किलोग्राम खाद्य पदार्थ (लगभग ₹55,91,750 मूल्य) सीज किए गए।

अन्य कार्रवाई
इसके अतिरिक्त 112 किलो खाद्य पदार्थ (₹45,000 मूल्य) को विनष्ट कराया गया।
महानगर स्थित ग्लोब कैफे समेत अन्य प्रतिष्ठानों से भी नमूने लिए गए।

🚨 जागरूकता अभियान भी चला
FSW (Food Safety on Wheels) के माध्यम से Madiyav क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। लोगों को खुले में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी से बचने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन उत्पादों में अक्सर गैर-अनुमोदित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल होता है, जो पेट की बीमारियां, एलर्जी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

15 नमूने जांच के लिए भेजे गए
112 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट
10,415 किलो खाद्य सामग्री सीज
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों में मिलावट और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button