उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

Lucknow: PWD को मिले 108 अवर अभियंता सिविल:मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

लोक निर्माण विभाग में नव चयनित अवर अभियंताओं (सिविल) को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

 मुख्यमंत्री की मंशानुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया हो रही संपादित

भर्ती प्रक्रियाओं में कहीं भी किसी प्रकार का पक्षपात नहीं- लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह

लखनऊ, दिनांक 04 सितम्बर 2024

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं (सिविल) को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के लिए चयनित कुल 108 अवर अभियंताओं (सिविल) में से कुछ नव नियुक्त अवर अभियंताओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा आज लोकभावन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि शेष नव नियुक्त अवर अभियंताओं को विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्य मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया संपादित हो रही है, आज भर्ती प्रक्रियाओं में कहीं भी किसी प्रकार का पक्षपात नहीं हो रहा है। लोक निर्माण राज्य मंत्री ने नव चयनित अवर अभियंताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सभी का प्रदेश के महत्वपूर्ण विभागों में से एक लोक निर्माण विभाग का अंग बनने पर बहुत बधाई। आशा करता हूँ कि आप सभी प्रदेश सरकार की मंशानुरूप ईमानदारी पूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। आप सभी अपने अंदर कार्य करने की संस्कृति विकसित करें, अपने व्यवहार को हमेशा सौम्य बनाए रखें और नकारात्मकता से हमेशा दूर रहें।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान ने इस अवसर पर नव चयनित अवर अभियंताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। आप सभी सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें और अपने कार्य क्षेत्र में हमेशा नया सीखते रहें। बदलते समय के साथ तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देते रहें। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अभियंता (मुख्यालय-2) श्री आरएन सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सचिव लोक निर्माण विभाग श्री गुर्राला श्रीनिवासुलु प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क तथा परिकल्प एवं नियोजन) श्री संजीव भारद्वाज, मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र श्री विजय कन्नौजिया सहित मुख्यालय स्थित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button