उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर राष्ट्र सेविका समिति

लखनऊ अलीगंज 28 जनवरी लाला लाजपत राय पार्क में सर्व प्रथम राष्ट्र सेविकाओं ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत पश्चात भगवद ध्वज प्रणाम कर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपर्णा चतुर्वेदी ने की उन्होंने राष्ट्र निर्माण पर विस्त्रत प्रकाश डाला गया। हरिश्चंद्र ने लोगों को सामाजिक सद्भाव और उनके सिद्धान्तों को बताया कि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति में साहस के साथ अपना मार्ग निकालते हुए, सब प्रकार के संकटों को कुचलते हुए तथा उनकी परवाह न करते हुए, संघ अपने विशिष्ट मार्ग से निरन्तर प्रगतिपथ पर अग्रेसर रहेगा। हम पर जितने आघात होंगे उतनी ही अधिक शक्ति से रबर की गेंद के समान उछल कर ऊपर ही उठेंगे। हमारी शक्ति अबाधित रूप से बढ़ती ही जायेगी और एक दिन वह सारे राष्ट्र में व्याप्त हो जायेगी। इसी क्रम में छेत्र प्रचारिका शशी जी ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति के पांच प्रमुख पर्वों में से एक पर्व मकर संक्रांति जिसे हम राष्ट्र ,धर्म,विज्ञान तीनों से जोड़ते हैं और साथ ही साथ समरसता एवं कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण से जोड़ते हैं जो समाज में खिचड़ी में पड़े घी का काम करता है जिसका स्वाद और सुगंध हम सब महसूस कर‌ सकते है राष्ट्र कार्य में कार्यकर्ता अपने अहम की आहुति दे चुका होता है तो वह स्वयं नहीं दिखता

 

 

 

 

 


दिखती है तो केवल उसकी सुगंध समिति की विस्तारिका रजनी जी,नगर कार्यवाहिका मीना जी नगर संपर्क प्रमुख महिमा जी नगर शिक्षिका प्रमुख प्रियांशी नगर संयोजिका रंजना ,सुनीता, संगीता, शालनी,जयंती,अनिता,रश्मि,प्रीती सहित सैकडों सेविकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमे संघ के भाग व नगर के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवक बंधुओं ने भी उपस्थित दर्ज करवाई। छेत्रिय पार्षद राघव राम तिवारी सहित सैकड़ों जनमानस ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन मीना वर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button