उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

विधान परिषद सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं भारत माता के वीर सपूतों को नमन करता हूँ, जिन्होंने देश को आजाद कराने, देश के प्रत्येक नागरिक को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत का निर्माण करने और इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 वह ऐतिहासिक दिन है जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत पूर्ण गणतंत्र बना। यह संविधान ही है जो अलग-अलग पंथों और विभिन्न भाषाओं वाले भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता के मानवतावादी दर्शन के साथ-साथ आधुनिक विचारों से भी प्रेरित है। हमारा देश, बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर तथा संविधान सभा के समस्त सदस्यों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने संविधान को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button