उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने पहुँची LDA टीम पर हमला: पथराव में अधिकारी घायल, कई गाड़ियां तोड़ी गईं

अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने पहुँची LDA टीम पर हमला: पथराव में अधिकारी घायल, कई गाड़ियां तोड़ी गईं


राजधानी के क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँची (LDA) की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चिलौला में करीब 5,000 वर्गफुट क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से बने व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने के लिए एलडीए की टीम पहुंची थी। न्यायालय के आदेश के तहत चल रही इस कार्रवाई के दौरान अचानक लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने टीम पर धावा बोल दिया।

पथराव और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

हमलावरों ने न सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों पर पथराव किया, बल्कि मौके पर मौजूद जेसीबी, पोकलैंड, डम्पर और बोलेरो समेत कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह और देवांश त्रिवेदी सहित कई कर्मचारी घायल हो गए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप

बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत और दीपू यादव ने भीड़ को इकट्ठा कर टीम पर हमला कराया। मौके पर गाली-गलौज और हिंसा के चलते काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

अधिकारियों के निर्देश पर FIR दर्ज

मामले को गंभीरता से लेते हुए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की ओर से नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ पहले ही न्यायालय से ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हो चुका था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही थी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button