लखनऊ

गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टी.बी. मरीजों को दी गई पोषण पोटली

गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टी.बी. मरीजों को दी गई पोषण पोटली

रितेश श्रीवास्तव

शनिवार को गुडंबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था द्वारा 50 टी.बी. मरीजों को “पोषण पोटली” वितरित की गई। इन पोषण पोटलियों में मरीजों की सेहत सुधारने हेतु आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे दाल, चावल, आटा, तेल, दालिया, पंजीरी आदि शामिल थे। साथ ही मरीजों को मौके पर पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टी.बी. उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी मरीजों एवं उनके परिजनों को दी। उन्होंने बताया कि टी.बी. जैसी बीमारी से लड़ने के लिए केवल दवा ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन और मजबूत मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने मरीजों को समझाया कि नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पोषणयुक्त आहार लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं।

एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की इस पहल की सभी ने सराहना की और इसे समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल मरीजों का मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि सरकार के “टी.बी. मुक्त भारत” अभियान को भी गति प्रदान करती हैं।

गुडंबा सी.एच.सी. में आयोजित इस कार्यक्रम ने साबित किया कि सरकारी विभागों और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button