उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बुलंदशहर- PWD के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मनीष वर्मा ने गंगा नदी सेतु का किया निरीक्षण-दिए निर्देश

गंगा नदी सेतु का निरीक्षण: बारिश के बाद मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा

📍 बुलंदशहर, 10 जुलाई 2025-रितेश श्रीवास्तव

गुरुवार को लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर के अधीक्षण अभियंता मनीष वर्मा ने इंजीनियरों के साथ मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित गंगा नदी सेतु का गहन निरीक्षण किया। आपको बता दे कि यह सेतु जनपद बुलंदशहर और संभल को जोड़ने वाला एक मुख्य व महत्वपूर्ण यातायात संपर्क मार्ग है।

गंगा नदी पर बना यह विशाल पुल 1080 मीटर लंबा है, जिसमें 30 मीटर के 36 स्पैन हैं। अधीक्षण अभियंता ने सेतु की संरचनात्मक स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बरसात के मौसम के पश्चात सेतु मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे यातायात और आम जनता को कोई असुविधा न हो। यह पुल न केवल क्षेत्रीय संपर्क के लिए, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अधीक्षण अभियंता मनीष वर्मा ने कहा कि निगरानी और सुरक्षा के लिहाज़ इस पुल की स्थिति पर हम नियमित ध्यान दे रहे है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो बारिश का मौसम समाप्त होते ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button