उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

नगर निगम को मिला सशक्त महिला नेतृत्व: जोन 3 की जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन में आईं अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह

 

नगर निगम को मिला सशक्त महिला नेतृत्व: जोन 3 की जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन में आईं अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह

लखनऊ – नगर निगम जोन 3 की नई अपर नगर आयुक्त के रूप में पीसीएस अधिकारी नम्रता सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही तेज़ी से जिम्मेदारियों को निभाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त द्वारा उन्हें पूर्व की भांति एक बार फिर अहम विभागों – संपत्ति विभाग, अधिष्ठान, पार्किंग, प्रचार-प्रसार विभाग और कंट्रोल रूम की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

नम्रता सिंह ने स्टार न्यूज़ भारत से बातचीत में कहा कि उन्हें जो भी कार्य सौंपे गए हैं, उनके प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता जलभराव और गंदगी की समस्या को समय रहते दूर करना है। इस दिशा में वह कल से ही जोन के वार्डों का दौरा शुरू करेंगी।

सख्त निगरानी और पारदर्शिता की नीति

नम्रता सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया जाएगा, और जहां खामियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल ठीक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अधिकारी कार्य में लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिष्ठान विभाग में ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस नीति” अपनाई जाएगी और ट्रांसफर केवल नियमों के तहत ही किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के “जुगाड़” को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मृतक आश्रितों को मिलेगा न्याय

नम्रता सिंह ने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम में जिन नियमित कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके पात्र आश्रितों को जल्द ही नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। यदि किसी कर्मचारी ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनओसी में गड़बड़ियों पर सख्त रुख

नगर निगम में NOC (नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए नम्रता सिंह ने स्वयं निगरानी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे हर मामले की खुद जांच करेंगी और ज़मीनी हकीकत से रिपोर्ट का मिलान करेंगी।

सरकारी ज़मीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर निगम की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। जहां भी कब्जे मिले, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईमानदारी और सेवा भावना की प्रतीक

पीसीएस अधिकारी नम्रता सिंह की छवि एक ईमानदार, स्पष्टवादी और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जानी जाती है। उन्नाव में एसडीएम रहते हुए भी उन्होंने जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। शासन ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए अब लखनऊ नगर निगम में एक बार फिर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button