उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ नगर निगम जोन 5 की गृहकर वसूली में 12.76 करोड़ का इजाफा

👉नगर आयुक्त के निर्देशन में जोन-5 की उपलब्धि

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

👉जोनल अधिकारी नंदकिशोर के नेतृत्व में गृहकर वसूली में 12.76 करोड़ का इजाफा

लखनऊ नगर निगम के जोन-5 ने गृहकर वसूली में शानदार उपलब्धि हासिल की है। नगर आयुक्त के निर्देशन में और जोनल अधिकारी नंदकिशोर की मेहनत से इस वर्ष जोन-5 की कर वसूली में 12 करोड़ 76 लाख 16 हजार 728 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक वृद्धि

पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) की कुल गृहकर वसूली: 19.49 करोड़ रुपये

इस वित्तीय वर्ष (2024-25) की कुल गृहकर वसूली: 32.25 करोड़ रुपये

वृद्धि: 12.76 करोड़ रुपये

👉सफलता के पीछे प्रशासन की मेहनत

जोनल अधिकारी नंदकिशोर के एक वर्ष के कार्यकाल में कर वसूली को लेकर विशेष रणनीतियां अपनाई गईं। उन्होंने करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित किया,बकायेदारों पर सख्ती दिखाई जनजागरूकता अभियानों को मजबूती दी।

जोनल अधिकारी नंदकिशोर का बयान

जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने कहा,”यह उपलब्धि नगर निगम की प्रभावी कार्यशैली, पारदर्शी व्यवस्था और नागरिकों के सहयोग से संभव हुई है। हम आगे भी नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे।”

👉नगर निगम की बड़ी सफलता

जोन-5 की इस शानदार उपलब्धि से लखनऊ नगर निगम के राजस्व में बड़ा इजाफा हुआ है। यह न केवल निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि शहर के विकास कार्यों में भी सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button