उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ नगर निगम जोन-6 ने वसूला 53.24 करोड़ हाउस टैक्स

लखनऊ नगर निगम जोन-6 गृहकर वसूली में चौथे स्थान पर

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

‼️👉बग्घी वाली जागरूकता आई काम, 31 मार्च को वसूले गए 5 करोड़ से अधिक

लखनऊ नगर निगम के जोन-6 ने गृहकर वसूली में शानदार प्रदर्शन किया है। जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में की गई बग्घी जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला। 31 मार्च 2025 को जोन-6 में 5 करोड़ 1 लाख 60 हजार रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ।

‼️👉वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड कलेक्शन

👉कुल गृहकर वसूली: 53.24 करोड़ रुपये

👉‼️कुल जमा भवनों की संख्या: 78,137

👉‼️पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वृद्धि: 16.04 करोड़ रुपये

11 हजार से अधिक नए भवनों से टैक्स वसूली

‼️बग्घी जागरूकता अभियान ने दिखाई ताकत

*_नगर निगम द्वारा चलाए गए बग्घी जागरूकता अभियान ने लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के तहत अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। परिणामस्वरूप, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16.04 करोड़ रुपये अधिक टैक्स वसूला गया।_*

👉जोनल अधिकारी मनोज यादव का बयान

जोन-6 के जोनल अधिकारी मनोज यादव ने कहा,
“हमारी टीम ने अथक प्रयास किए, जिससे हम इस वित्तीय वर्ष की टैक्स वसूली में चौथे पायदान पर पहुंचे है साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष में मेहनत कर नगर निगम का राजस्व और बढ़ाएंगे। बग्घी अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी और बड़ी संख्या में लोगों ने समय पर गृहकर जमा किया।”

👉लखनऊ नगर निगम की बड़ी सफलता

इस उपलब्धि के साथ लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व ने गृहकर वसूली में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अधिकारियों की मेहनत और नागरिकों की जागरूकता ने इसे संभव बनाया। आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button