उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में दिवंगत धर्मात्मा सिंह की पत्नी तथा दिवंगत सिद्धार्थ शंकर मिश्र की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष के अन्तर्गत, दिवंगत धर्मात्मा सिंह की पत्नी तथा दिवंगत सिद्धार्थ शंकर मिश्र की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

 

गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अन्तर्गत,  चंदन जायसवाल को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

लखनऊ: 10 अगस्त, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष के अन्तर्गत खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी दिवंगत श्री धर्मात्मा सिंह की पत्नी श्रीमती कमलेश सिंह तथा सूरजकुण्ड कॉलोनी निवासी दिवंगत श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्र की पत्नी श्रीमती अरुंधती मिश्रा को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुःख और संकट की प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मुख्यमंत्री जी ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह, पिपराइच निवासी श्री दयानन्द जायसवाल के पुत्र श्री चंदन जायसवाल को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी गयी है।

———-

Related Articles

Back to top button