अयोध्याउत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

Lucknow :उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा देश भर में उल्लास का माहौल

 

लखनऊ। रामोत्सव को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। कदम-कदम पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्थायी अस्पताल बनाये जा रहे हैं। ताकि लोगों को असुविधा से बचाया जा सके।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बुधवार को कहा कि श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समय आ गया है। रामोत्सव का पूरे देश में उत्साह है। सभी नागरिकों के जीवन में राममय माहौल हो गया है। मैं  प्रधानमंत्री और विश्व हिन्दू परिषद का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने देश को राममय बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी जरूरी संसाधन जुटा लिये जाये। अयोध्या को जोड़ने वाले हाई-वे पर अस्थायी अस्पताल बनाये जा रहे हैं। एम्बुलेंस सेवा को भी सजग रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button