उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में 256वां आरोग्य स्वास्थ्य मेला संपन्न, 1538 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सुल्तानपुर में 256वां आरोग्य स्वास्थ्य मेला संपन्न, 1538 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सुल्तानपुर, 07 जून 2026। जनपद के सभी 46 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को 256वें आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का संचालन 58 चिकित्सकों एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ के सहयोग से किया गया।

स्वास्थ्य मेले में कुल 1538 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जिनमें 642 पुरुष, 751 महिलाएं और 145 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों के 38 गोल्डन कार्ड एवं 19 आभा कार्ड बनाए गए।

वहीं, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 422 बालिकाओं को एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के मेले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button