लखनऊ

Up कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से मऊ-बलिया फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी

55.57 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग 128-बी के चौड़ीकरण से पूर्वांचल को मिलेगा विकास का नया मार्ग

 

ए.के. शर्मा के प्रयासों से मऊ-बलिया फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी

55.57 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग 128-बी के चौड़ीकरण से पूर्वांचल को मिलेगा विकास का नया मार्ग

लखनऊ, 7 जून 2026। पूर्वांचल के विकास को गति देने वाली मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 128-बी की 55.57 किलोमीटर लंबी फोरलेन परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एनएचएआई को लिखा पत्र

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयास किए गए हैं और क्षेत्र की जनता लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रही थी।

सड़क ही नहीं, विकास का मजबूत आधार बनेगी परियोजना

ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग केवल एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूर्वांचल के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगी। फोरलेन निर्माण से यातायात अधिक सुगम होगा, यात्रा समय कम होगा और सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

रेलवे ओवरब्रिज से मिलेगी निर्बाध यातायात सुविधा

परियोजना के अंतर्गत कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

किसानों, व्यापारियों और छात्रों को होगा सीधा लाभ

फोरलेन निर्माण का लाभ किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन आसान होगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था का नया ग्रोथ कॉरिडोर बनेगा मऊ-बलिया फोरलेन

मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना पूरी होने के बाद मऊ, बलिया और आसपास के जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। यह फोरलेन मार्ग पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था के लिए नए ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा।

Related Articles

Back to top button