मध्यांचल की MD रिया केजरीवाल का औचक निरीक्षण — जानकीपुरम GPRS उपकेंद्र पर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी, उपभोक्ताओं से सीधा संवाद

📍 मध्यांचल की MD रिया केजरीवाल का औचक निरीक्षण — जानकीपुरम GPRA उपकेंद्र पर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी, उपभोक्ताओं से सीधा संवाद
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
लखनऊ, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
मध्यांचल की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने गुरुवार को जानकीपुरम स्थित GPRA उपकेंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे बात की और वर्टिकल व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को सुना।
वर्टिकल व्यवस्था से उपभोक्ताओं को ‘डोर-स्टेप सर्विस’ – MD का बयान
मध्यांचल निगम ने सभी उपभोक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्टिकल व्यवस्था उपभोक्ताओं को घर बैठे सारी बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।
शुरुआती दिनों में कुछ असुविधाएँ आई हैं, जिनके समाधान पर प्रबंधन तेजी से काम कर रहा है।
औचक निरीक्षण में MD ने क्या कहा?
- उपभोक्ताओं से 1912 और विभागीय ऐप्स का अधिकतम उपयोग करने की अपील।
- हेल्पडेस्क पर भीड़ कम करने के लिए समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कराने पर जोर।
- त्वरित समाधान के लिए सिटीजन चार्टर के तहत कार्रवाई जारी।
शिकायतों के निस्तारण का रिकॉर्ड
📅 16 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक
- कुल प्राप्त शिकायतों का 85% निस्तारित
- शेष शिकायतें सिटीजन चार्टर समय सीमा के भीतर निपटाई जा रही हैं
महत्वपूर्ण निर्देश
बिल संशोधन व बिल से जुड़ी सभी सेवाएं अब सिर्फ 1912 और विभागीय ऐप्स के जरिए ही की जाएंगी।
MD रिया केजरीवाल का औचक निरीक्षण न सिर्फ शिकायतों की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास था, बल्कि उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधा के जरिए तेज, पारदर्शी और घर-घर तक पहुंचने वाली सेवा का भरोसा भी दिलाता है।


