लखनऊ

अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया, दीं कई अहम दिशानिर्देश

परियोजनाओं की प्रगति, बसों की रियल टाइम ट्रैकिंग और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज


अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया, दीं कई अहम दिशानिर्देश

परियोजनाओं की प्रगति, बसों की रियल टाइम ट्रैकिंग और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की


लखनऊ, 24 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव परिवहन श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचकर निगम के विभिन्न कार्यों और चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव ने मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और बसों की लोकेशन, ओवर स्पीड और ट्रैकिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली देखी।

इसके साथ ही उन्होंने एसओएस पैनिक बटन सिस्टम और कस्टमर केयर रूम का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इन व्यवस्थाओं को और सशक्त किया जाए।

श्रीमती अग्रवाल ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे अत्याधुनिक बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएँ समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य की परिवहन सेवाओं को आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाना है।

बैठक में उन्होंने परिवहन निगम की नीतियों, वित्तीय प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा की, जिससे संचालन में सुधार हो और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टेशनों की साफ-सफाई, वाहन रखरखाव और समय पर संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक के दौरान परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक  प्रभु एन. सिंह, अपर प्रबंध निदेशक  राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक  अजय जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button