प्रदेश के नगर विकास एवमं ऊर्जा मंत्री की तत्परता से बच गयी गौमाता की जान
जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सक्रियता/संवेदनशीलता से बची गाय की जान — मीडिया ग्रुप पर खबर चलते ही नगर विकास मंत्री ने लिया संज्ञान

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
‼️ जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सक्रियता/संवेदनशीलता से बची गाय की जान — मीडिया ग्रुप पर खबर चलते ही नगर विकास मंत्री ने लिया संज्ञान
उन्नाव/लखनऊ, 26 सितंबर 2025
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को कल देर शाम एक सोशल मीडिया न्यूज़ ग्रुप के द्वारा ज्ञात हुआ कि कल रात उन्नाव रेलवे स्टेशन से सटे बालामऊ रेल ट्रैक पर एक गाय ट्रेन से टकराकर और बुरी तरह चोटिल होकर गहरी खाई में गिर पड़ी है। गाय बुरी तरह घायल है और दर्द से तड़प रही है। खाई गहरी है, पानी ज़्यादा है; इसलिए घायल गाय के स्वयं से निकल पाने की कोई उम्मीद नहीं है।
ऊर्जा मंत्री शर्मा उस समय दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट बोर्ड करने की प्रक्रिया में थे। मामला उन्नाव नगर से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में बना था और रेलवे के द्वारा दुर्घटना हुई थी। फिर भी उन्होंने इसे मानवता का प्रश्न मानते हुए तत्काल संज्ञान लिया और कहा कि हमें हर हाल में प्रयास करना चाहिए।
लखनऊ के समाज सेवी विवेक शर्मा ने उक्त मामले को लेकर शाम को ट्वीट कर संबंधित रेलवे को अवगत कराया, साथ ही एक मीडिया समूह में प्रकरण को साझा किया। यहीं से प्रदेश के नगर विकास मंत्री की नजर पड़ी और उन्होंने बिना देर किए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया।

- ऊर्जा मंत्री ने अपने निदेशक, नगरीय प्रशासन को कहा कि तुरंत ही लखनऊ नगर निगम और उन्नाव नगरपालिका से मानव बल तथा JCB मशीनें लेकर उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर गाय को बचाएं।
- तदनुसार उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अपनी क्विक रिस्पांस टीम (QRT), उपयोगी मशीनें और संसाधन लेकर निकल पड़े।
- चूँकि यह हादसा रेलवे ट्रैक के किनारे का था, इसलिए ऊर्जा मंत्री शर्मा ने अपने मित्र और भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सहयोग का निवेदन किया।
- उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि निर्देश दे रहे हैं।
- ऊर्जा मंत्री जहाज में बैठकर उसके उड़ने तक लगातार अधिकारियों से मॉनिटरिंग करते रहे। संयोग से जहाज भी देर से उड़ा।
- कुछ ही देर बाद उक्त मीडिया ग्रुप पर समाचार मिला कि उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और उनकी टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुँच गए हैं।
- तदुपरांत यह भी जानकारी मिली कि रेलवे के अधिकारी भी सक्रिय होकर पहुँच चुके हैं।
- एक घंटे से ज़्यादा की कठिन मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित खाई से निकाल लिया गया।
- उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने स्थल पर ही पशु चिकित्सक बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया।
- उसके बाद रेलवे ने विशेष रैक लगाकर गाय को रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया।
- अब गाय को उन्नाव के एक सामाजिक पशु उपचार केंद्र में अधिशासी अधिकारी द्वारा पहुँचा दिया गया है।
- उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने देर रात बताया कि गाय को गंभीर चोटें हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और उपचार लगातार जारी है।
इस पूरी घटना में मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया। मंत्री श्री शर्मा का सक्रिय हस्तक्षेप, नगर पालिका की तत्परता और रेलवे अधिकारियों का सहयोग — सबने मिलकर यह साबित किया कि जब संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से कार्य किया जाए तो किसी भी संकट को टाला जा सकता है।




