उत्तर प्रदेशदेश-विदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीनियर IAS अफसरों के तबादले, सचिव, नगर आयुक्त और जिलाधिकारी बदले

 


उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीनियर IAS अफसरों के तबादले, सचिव, नगर आयुक्त और जिलाधिकारी बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम अधिकारी, सचिव स्तर के अफसर और सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) शामिल हैं।

प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 16 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कन्नौज सहित कई जिलों में जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों का स्थानांतरण हुआ है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

  1. चंद्र विजय सिंह, विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग बने हैं।
  2. निखिल टीकाराम फुंडे अब अयोध्या के जिलाधिकारी होंगे।
  3. चंद्र मोहन गर्ग को नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज बनाया गया है।
  4. सीताराम साईं तेजा, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर को नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
  5. मृणाली अभिनव जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर से स्थानांतरित होकर मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर बनीं।
  6. सुगंधा शर्मा को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  7. संपर्क चौहान सहारनपुर के नगर आयुक्त नियुक्त हुए हैं।
  8. शिव सिहं विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, को सहारनपुर नगर निगम में नई जिम्मेदारी मिली है।
  9. महेंद्र वर्मा, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन से सचिव, सूचना विभाग बनाए गए हैं।
  10. अवनीश कुमार राय को इटावा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  11. सुषांत कुमार शुक्ल अब इटावा के जिलाधिकारी होंगे।
  12. आयुषेश मोहन बनर्जी को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  13. सिद्धि श्रीवास्तव, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बनी हैं।
  14. संदीप भगतिया, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्ध नगर बनाए गए हैं।
  15. कोंकणकर कमलाकर देशमुख अब मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर होंगे।
  16. राज कुमार-1, विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग बने हैं।

इस फेरबदल को आगामी लोकसभा चुनावों और प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शासन की मंशा है कि जिलों में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेज़ी से लागू किया जाए।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button