देश-विदेशलखनऊ

Lucknow ; नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस समेत प्रतिबंधित पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालो से वसूला जुर्माना

नगर निगम लखनऊ जोन 7 में प्लास्टिक और गंदगी पर 21,000 रुपये का जुर्माना

लखनऊ, 21 जनवरी 2025: मंगलवार को नगर निगम लखनऊ के जोन 7 में प्लास्टिक और गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश पर एसएफआई सुनील वर्मा,बृजेश प्रजापति ने अलग अलग जगहों पर अभियान चलाकर वसूल किया जुर्माना। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखते हुए अवैध प्लास्टिक उपयोग और गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया।

इस दौरान नगर निगम शराब की दुकानों से ट्रेड लाइसेंस को लेकर 1 लाख रुपये साथ ही 21 हजार का जुर्माना प्रतिबंधित पालीथिन गंदगी आदि मदो में विभिन्न दुकानदारों और नागरिकों से वसूल किया , जो नगर निगम के पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। जुर्माना मुख्य रूप से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के लिए लगाया गया।

आकाश कुमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और हरित बनाना है और इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें ताकि लखनऊ को पर्यावरणीय दृष्टि से स्वस्थ रखा जा सके।

Related Articles

Back to top button